बाइक सवार युवकों ने महिला से चेन लूटी
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर पुलिस चौकी के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली। लूट के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में काफी कॉबिंग की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला निवासी रीना बुधवार दोपहर अपने भतीजे विनय व एक अन्य महिला के साथ एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ आई थी। थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाइपास के निकट पहुंचने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रीना के के गले से सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।