फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस गांवों में 7566 लोगों को लगा टीका, 8 हजार डोज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दस गांवों में 7566 लोगों को लगा टीका, 8 हजार डोज मिले
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 10 गांवों का क्लस्टर बनाकर बुधवार को टीकाकरण किया गया। इसमें 7566 लोगों ने बढ़ चढ़कर टीका लगवाया। जिसमें चार हजार पुरुष और 3546 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं बरेली से बुधवार शाम को आठ हजार वैक्सीन का स्टॉक पहुंचा। जिसके बाद स्लॉट खुलते ही 1300 डोज का स्लॉट बुक हो गया।
तीन दिन पहले तक जिले में वैक्सीन की भारी किल्लत थी। लेकिन अब वैक्सीन का स्टॉक मिल रहा है। जिसके चलते गांवों में टीकाकरण का अभियान गति पगड़ रहा है। जिले में तीन दिन के अंदर 21 हजार से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने शहर, गांव के हर व्यक्ति को टीका लगाने के लिए एप्रोच क्लस्टर अभियान चलाया है। जिसमें 10 से 15 गांवों को शामिल किया जा रहा है। बुधवार को शामिल 10 गांव व अन्य बूथों पर कुल 7566 लोगों ने खुद को टीके लगवाए। सिर्फ तीन लोगों को दूसरी डोज लगी,इसके अलावा समस्त लोगों ने पहली ही डोज लगवाई।
शहर के बूथों पर उमड़ी भीड़
शहरी क्षेत्र के बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। जिसमें स्लॉट बुक कराने वाले युवाओं के साथ ही 45 साल की उम्र पार कर चुके लोग भी शामिल हो रहे हैं। यहां व्यवस्थाएं बनाने में चिकित्सकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
1300 स्लॉट हो गए बुक
बुधवार शाम को वैक्सीन का स्टॉक मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1300 स्लॉट खोले गए। जो कुछ ही देर में फुल हो गए, स्लॉट बुक कराने वाले युवाओं को ही बृहस्पतिवार को टीके लगेंगे।
विज्ञापन

इन गांवों में चला टीकाकरण अभियान-
गांव टीकाकरण
उदयपुर 158
हाजीपुर 201
रामपुर 127
अल्लीपुर 295
रसूलपुर 477
बनखंडा 271
कुचेसर चौपला 201
शाहपुर जट्ट 196
गोहरा 545
औरंगाबाद 289
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि प्रचुर मात्रा में वैक्सीन मिल रही है। क्लस्टर बनाकर तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। लोग संयम बरतें, अपनी बारी पर टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें