फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की विजिलेंस टीम के खिलाफ उद्यमी हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की विजिलेंस टीम के खिलाफ उद्यमी हुए लामबंद
विज्ञापन

हापुड़। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने हापुड़ व धीरखेड़ा में तैनात विद्युत विजिलेंस टीम द्वारा उद्यमियों को डरा-धमका कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग की।
आईआईए के सचिव शांतनु सिंघल के नेतृत्व में मंगलवार को आईआईए का एक प्रतिनिधि मंडल विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से मिला। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हापुड़ व धीरखेड़ा में तैनात विद्युत विजिलेंस टीम द्वारा उद्यमियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विजिलेंस टीम में तैनात अफसर द्वारा चेकिंग के नाम पर उद्यमियों को डराया व धमकाया जा रहा है। इसके एवज में अवैध वसूली की जा रही है। उनकी मांग न माने पर उद्यमियों के खिलाफ झूठी एफआईआर करवाई जा रही है। कई बार उद्यमियों के विद्युत कनेक्शन तक काट दिया गए हैं।
विज्ञापन

अनमोल गोयल ने बताया कि विजिलेंस टीम के अधिकारी उनके यहां चेकिंग पर आते हैं। मौके पर बिना आधार के ही कमियां दिखाईं जाती हैं। इसके नाम पर सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है और नहीं देने पर परेशान किया जाता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 दिन पुराने कनेक्शन पर दो लाख 88 हजार रुपये जमा करने का नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

आईआईए के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक छारिया ने बताया कि एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही प्रबंध निदेशक मेरठ और लखनऊ ऊर्जा मंत्रालय से मुलाकात करेगा। उनसे मिलकर भी भ्रष्ट अफसरों की शिकायत की जाएगी। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति उद्योगों को विकसित करने की है, लेकि न हापुड़ विद्युत विभाग द्वारा उद्यमियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो कि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें