फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हापुड़ रोडवेज कराएगा विख्यात धरोहर स्थलों की सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब हापुड़ रोडवेज कराएगा विख्यात धरोहर स्थलों की सैर
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश व अन्य राज्यों की धरोहर स्थलों सैर अब हापुड़ रोडवेज की बसें भी कराएंगी। डिपो से एक दर्जन प्रसिद्ध शहरों के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। हरिद्वार देवभूमि के लिए भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को अब दूसरे डिपो की बसों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा, मेरठ रोड स्थित बस अड्डे से ही सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन होता है। जिसमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली रोड पर संचालित हैं। इस डिपो से जुड़े स्थानीय क्षेत्र हों या अंतर राज्य का क्षेत्र, सुविधा और राजस्व के मामले में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रदेश स्तर पर पांच साल के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा में हापुड़ डिपो को राजस्व कमाई के मामले में पहला स्थान मिला है। यहां तक कि कोरोना काल में भी हापुड़ डिपों राजस्व में अव्वल आया है। हालांकि अभी तक ये बसें जनपद के अलावा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई अन्य जनपदों के लिए हीं चल रही थीं। लेकिन अब रोडवेज ने अपना दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। हापुड़ डिपो की बसें अब 12 मुख्य शहरों के लिए भी संचालित होंगी। इन शहरों को जाने वाली बसों का संचालन बस अड्डे से ही किया जाएगा। जिसके चलते यात्रियों को रास्तों पर खड़े होकर इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इन शहरों के लिए शुरू हुई बस सेवा
कहां से कहां तक किराया
हापुड़ जयपुर 387
हापुड़ अजमेर 509
हापुड़ गुड़गांव 144
हापुड़ सुल्तानपुर 736
हापुड़ आजमगढ़ 857
हापुड़ गोरखपुर 880
यहां लिए भी मिलेंगी बस
हापुड़ से कोटा, देहरादून, लखनऊ, सीतापुर, बाराबांकी, दोहरी घाट, गौंडा के लिए भी बसों का संचालन किया जा रहा है।
तीन राज्यों के लिए भी हो रहा संचालन
हापुड़ डिपो से दिल्ली, हरियाणा, हरिद्वार आदि राज्यों के लिए भी बसों का संचालन किया जाता है। यात्री इन राज्यों का सफर हापुड़ डिपो की बसों से कर सकते हैं। यह सुविधा बस अड्डे से ही दी जा रही है।
पांच साल में रिकॉर्ड कमाई, प्रदेश में अव्वल
प्रदेश स्तर पर पांच साल में रिकॉर्ड कमाई कर हापुड़ डिपो प्रदेश में अव्वल रहा है। इन पांच सालों में डिपो की बसों ने 42.40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। डिपो की प्रत्येक बस ने प्रतिदिन 414 किलोमीटर का सफर तय किया है।
विज्ञापन

हापुड़ डिपो से 12 से अधिक प्रमुख शहरों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्री बस अड्डे से ही बसों में सवार हो सकते हैं। यात्रियों को बेहतर बस सुविधा दी जाएगी।--एनपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें