फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग नहाने गया युवक रमपुरा के पास नहर में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों संग नहाने गया युवक रमपुरा के पास नहर में डूबा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा के पास स्थित नहर में दोस्तों संग नहाने गया 19 वर्षीय युवक डूब गया। गोताखोरों ने डूबे युवक की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
गांव रमपुरा निवासी स्वर्गीय भोला सिंह का 19 वर्षीय पुत्र रिंकू जो बनारस में कालीन बनाने का कार्य करता था। लॉकडाउन होने पर वह गांव आ गया था। रविवार को वह गांव के ही दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान रिंकू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गढ़ से गोताखोरों को बुलाया। उन्होंने कई घंटे तक मशक्कत की। लेकिन शव का सुराग नहीं लग सका। चौकी इंचार्ज राकेश मावी ने बताया कि डूबे युवक की गोताखोरों से तलाश करायी जा रही है। जल्द ही युवक की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें