फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांची फ्लाईओवर चालू, एक मिनट में पहुंचें मेरठ से बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांची फ्लाईओवर चालू, एक मिनट में पहुंचें मेरठ से बुलंदशहर
विज्ञापन

हापुड़। नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (पूर्व में एनएच -235) पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही का रास्ता अब साफ हो गया है। लाइन शिफ्टिंग नहीं होने से एक साल से अधर में लटके पांची स्थित फ्लाई ओवर का निर्णाण पूरा कर इसे चालू करा दिया गया है। अब महज एक घंटे में मेरठ से बुलंदशहर तक का सफर तय होगा।
सितंबर 2016 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। जमीन अधिग्रहण में विवाद, कभी एनजीटी की पाबंदी और फिर लॉकडाउन के दौरान निर्माण समयानुसार पूरा नहीं हो सका था। अनलॉक होने पर निर्माण कार्य ने तेजी पकड़ी, तब जाकर निर्माण पूरा हो सका। लगभग 64 किलोमीटर लंबे इस हाईवे का निर्माण 2408 करोड़ की लागत से हुआ है। यह हाईवे करीब एक साल पहले वाहनों के लिए चालू करा दिया गया था। लेकिन मेरठ क्षेत्र में पांची फ्लाई ओवर का निर्माण बिजली की हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग नहीं होने के कारण अटका हुआ था। दरअसल शिफ्टिंग को लेकर एस्टीमेट को लेकर दोनों विभागों में सहमति नहीं बन पा रही थी। हालांकि एनएचएआई और पावर कारपोरेशन की आपसी सहमति के बाद लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के बाद अधूरे पड़े फ्लाई ओवर का निर्माण पूरा कर दिया गया है। साथ ही वाहनों के लिए इस चालू भी कर दिया है। अब एनएच 334 पर आवागमन के दौरान वाहन चालकों को कोई दिक्कत नहीं होगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि अधूरे पड़े फ्लाई ओवर का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसे वाहनों के लिए चालू भी करा दिया है। अब मेरठ से वाया हापुड़ होते हुए बुलंदशहर तक निर्बाध सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सुहाना होगा सफर, दिल्ली जाने वालों को होगी सहूलियत
एनएच-334 पर मेरठ से चार बाईपास बनाए गए हैं। पहला बाईपास फफुंडा गांव में बना है। दूसरा बाईपास खरखौदा में बनाया गया है। तीसरा बाईपास कैली गांव से लेकर हापुड़ को बाईपास करते हुए गढ़ दिल्ली रोड पर हापुड़ के मंडी के पास होकर निकलता है। अगर किसी व्यक्ति को दिल्ली गढ़ या बुलंदशहर जाना है तो वह मेरठ से हापुड़ पहुंच कर मंडी के पास से जिधर जाना चाहे वहां जा सकता है। चौथा बाईपास गुलावठी में बना है।
विज्ञापन

जाम से मिलेगा छुटकारा
कुल मिलाकर निर्माणाधीन 334 हाईवे दिल्ली से मेरठ तक सफर करने वालों के साथ हापुड़ और बुलंदशहर वासियों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। इस नक्शे पर ध्यान दें तो वाहन चालक बिना जाम में फंसे सफर कर सकेंगे। दरअसल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत तृतीय भाग डासना से हापुड़ बाईपास तक निर्माण पूरा हो चुका है और वाहन फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे में मेरठ से निर्माणाधीन 334 हाईवे से होकर हापुड़ तक आने वाले वाहन हापुड़ बाइपास के जरिये बिना जाम में फंसे दिल्ली तक का सफर आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें