फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के नए मामले
विज्ञापन

हापुड़। जिले में छह दिन तक संक्रमण का कोई नया केस नहीं आया लेकिन अब तीन दिन में 6600 लोगों की जांच में चार नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों में संक्रमण का स्वरूप जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग सैंपल लैब भेजे हैं। फिर से पॉजीटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में चिंता है।
जिले में कोरोना संक्रमण के केस मिलना जारी हैं। 25 जून से 30 जून तक जिले में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला था। 6 दिन तक कोरोना संक्रमण का खाता नहीं खुलने पर उम्मीद जगी थी कि इस बार जल्द ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जांच का अभियान चलाया गया है। लेकिन तीन दिन में इन क्षेत्रों में करीब 6600 लोगों की जांच की गई है। इनमें चार मरीजों में अब तक कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। बड़ी बात यह है कि कोरोना के नए स्वरूप डेल्टा पल्स की पहचान के लिए विभाग से इन मरीजों के सैंपल लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई चार
जिले में पहले सिर्फ दो ही मरीज एक्टिव रह गए थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर चार हो गई है। सभी मरीजों में लक्षण हैं, जिसके चलते उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। होम आइसोलेशन में कोई मरीज र्भ्ती नहीं है।
राहत: दो सप्ताह ने नहीं हुई कोई मौत
जिले में कोरोना संक्रमण से बीते दो सप्ताह से कोई मौत नहीं हुई है, जो राहत की बात है। दूसरी लहर में करीब 148 लोगों की मौत हुई थी, जिसके चलते मौत का ग्राफ बढ़कर 215 पहुंच गया है। हालांकि फिलहाल कुछ राहत है।
विज्ञापन

तीन दिनों में मिले कोरोना के मरीजों की स्थिति-
तिथि जांच मरीज
एक जुलाई 2111 2
दो जुलाई 2062 1
तीन जुलाई 1893 1
---
कोरोना संक्रमण से अभी सावधान रहने की जरूरत है। छह दिन बाद फिर से रोजाना नए मामले मिल रहे हैं। लोगों से अपील है कि वे मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करें। -डॉ रेखा शर्मा, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें