फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोन चेक बनाकर मिल के खाते से 1.25 करोड़ निकालने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लोन चेक बनाकर मिल के खाते से 1.25 करोड़ निकालने की कोशिश
विज्ञापन

सिंभावली/हापुड़। सिंभावली शुगर मिल के सरकारी खाते से क्लोन चेक बनाकर दो बार में 1.25 करोड़ रुपये निकालने का प्रयास किया गया। 25 लाख की धनराशि पंजाब नेशनल बैंक की खुडलिया शाखा के खाते से दिल्ली के बैंक ऑफ बड़ौदा में बीएम ग्रुप नाम के खाते में स्थानांतरित भी कर दी गई। लेकिन निकालने पहुंचे व्यक्ति पर बैंक मैनेजर को शक हो गया और रुपये निकलने बच गए। शुक्रवार को भी एक करोड़ रुपये निकालने का प्रयास किया गया। मामले की जानकारी पर डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
सिंभावली शुगर मिल का खुडलिया स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सरकारी खाता है। इस खाते से किसानों के गन्ने का भुगतान किया जाता है। यह खाता चीनी मिल के अधियासी सुधीर कुमार और जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता के हस्ताक्षर से संचालित होता है। 30 जून को इस खाते ही चेकबुक और दोनों अधिकारियों के हस्ताक्षर के क्लोनिंग कर किसी बीएम ग्रुप फर्म के नाम से दिल्ली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक लगाकर एक व्यक्ति ने 25 लाख रुपये ग्रुप के खाते में स्थानांतरित करा लिए। लेकिन धनराशि निकालने के दौरान बैंक मैनेजर को व्यक्ति पर संदेह हुआ। धनराशि के बारे में पूछताछ पर व्यक्ति वहां से भाग खड़ा हुआ, जिसके बाद धनराशि को उसी खाते में फ्रीज करा दिया गया। इसके बाद दो जुलाई को भी इसी प्रकार के दूसरे चेक से एक करोड़ रुपये निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन एक बार फिर बैंक की सतर्कता के कारण इस धनराशि को नहीं निकाला जा सका। इस संबंध में बैंक प्रबंधक द्वारा सिंभावली मिल के अधिकारियों को सूचित किया गया। सरकारी खाते से मोटी रकम निकाले जाने के प्रयास पर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल के सरकारी खाते ही चेक बुक और दोनों अधिकारियों के हस्ताक्षर की क्लोनिंग से आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी मिल से जुड़ा हुआ हो सकता है। मामले की जानकारी पर डीएम अनुज सिंह ने तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। शुगर मिल के सहायक महाप्रबंधक वित्त विरेंद्र कुमार सिंह ने सिंभावली
थाने में तहरीर दी गई है।
सिंभावली शुगर मिल के अधिकारियों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें