फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कल होगा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
विज्ञापन

हापुड़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को होगा। जिला प्रशासन ने मतदान और मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में मतदान होगा। मतदान पूर्ण होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव में 19 जिला पंचायत सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान बंद होने के एक घंटे बाद ही विजेता की घोषणा होने की संभावना है।
जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा और सपा में है। भाजपा से रेखा नागर (हूण) और समाजवादी पार्टी और रालोद की संयुक्त प्रत्याशी रुचि यादव के बीच चुनाव होना है। दोनों ही दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं कलक्ट्रेट में चुनाव की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बाहर परिसर में भी सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में वाहनों के आने पर पाबंदी होगी। किसी भी राजनीतिक दल के बाहरी व्यक्ति को मतदान केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा शस्त्र के साथ कोई व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांति पूर्वक संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।-अनुज सिंह, डीएम, हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें