फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से निकाले 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खाते से निकाले 20 हजार रुपये
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने दो बार में बीस हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित मंसूर अली ने बताया कि उसका बचत खाता आवास-विकास कॉलोनी स्थित एक बैंक में है। बैंक पास बुक व एटीएम पीड़ित के पास होने के बावजूद सोमवार शाम उसके बैंक खाते से साइबर ठगों ने दस हजार रुपये निकाले लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर उसे जानकारी हुई। इसके कुछ देर बाद उसके खाते से दस हजार रुपये और निकाले गए। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने बैंक अधिकारियों को सूचना देकर खाता सीज कराया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास किसी तरह की फोन काल या कोई लिंक नहीं आया। उसके कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि रविवार रात उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें