फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पशु खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के पशु खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए बदमाशों से की पूछताछ में चोरी के पशु खरीदने वाले दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई है। सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि रविवार की रात सिंभावली पुलिस ने बड्ढा नहर पटरी से मुठभेड़ के बाद पांच पशु चोरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह चोरी किए पशुओं को मुस्लिम निवासी मौसम विहार, पसोंडा और इरफान निवासी मोहल्ला कुरेसियान थाना टीला मोड जनपद गाजियाबाद को बेचते हैं। चोरी के पशु खरीदने वालों के संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार की रात गाजियाबाद पुलिस को साथ लेकर दोनों आरोपियों के घरों पर दबिश दी। उन्होंने बताया कि मुस्लिम और इरफान को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 30 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें