भरोसे का टीका : 45 से ऊपर के हर तीसरे शख्स को मिला डोज
हापुड़। कोरोना से बचाव के लिए टीका बेहद जरूरी है। जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले हर तीसरे शख्स को वैक्सीन का डोज मिल चुका है। 16 से 44 वर्ष तक के आयु वर्ग में 13.74 फीसदी का ही टीकाकरण हुआ है। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वाली कुल आबादी 9 लाख 95 हजार 952 है। अब तक इसमें से 2 लाख 27 हजार 177 का टीकाकरण हो चुका है।
एक जून से टीकाकरण अभियान को गति दी गई है। युवाओं में टीका लगवाने का जबरदस्त उत्साह है। जून के 27 दिन में ही 71,287 युवा टीका लगवा चुके हैं। जनवरी से 27 जून तक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1.55 लाख लोगों को ही टीका लगा है। तीसरी लहर के पहले अधिकांश लोगाें को टीके का डोज मिल जाए इसके लिए एक जुलाई से अभियान को गति दी जाएगी। जुलाई अंत तक करीब 60 फीसदी आबादी को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। जिले को दस हजार वैक्सीन का स्टॉक भी मिल गया है।
टीकाकरण का रिपोर्ट कार्ड
आयु वर्ग 18 से 44 वर्ष
कुल आबादी: 518756
टीका लगा: 71287
पहला डोज: 71287
दूसरा डोज: 38
.......................................
45 वर्ष से ऊपर वाले:
कुल आबादी: 477196
टीकाकरण:134496
पहला डोज: 134496
दूसरा डोज: 21430
........................................
कुल टीकाकरण: 227177
महिला: 99811
पुरुष: 127366
पहला डोज: 205658
दूसरा डोज: 21468
.........................................
वैक्सीन:
कोविशील्ड-------205512
कोवॉक्सिन--------21701
जरूर लगवाएं टीका
कोरोना टीकाकरण तेजी से चलाया जा रहा है। लोग खुद को टीका लगवाएं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। 45 साल से ऊपर वाले बूथों पर पहुंचकर टीका अवश्य लगवा लें। --डॉ.संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।