फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.5 करोड़ से होगा गढ़-पिलखुवा के तीन मुख्य मार्गों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
1.5 करोड़ से होगा गढ़-पिलखुवा के तीन मुख्य मार्गों का निर्माण
विज्ञापन

हापुड़। गांवों के जर्जर मुख्य मार्गों को दुरुस्त करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। गढ़ व पिलखुवा के तीन गांवों के मुख्य मार्गों का जल्द निर्माण शुरू होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर पास कर दिया गया है। इन कार्यों में दो पिलखुवा व एक गढ़मुक्तेश्वर का होगा। जिसके बाद अगले दो महीनों में कार्य पूरा करने का दावा किया जा रहा है। जर्जर रास्ते से परेशान ग्रामीणों की परेशानियों का हल हो जाएगा।
जिले की कुछ सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा जिला योजना में प्रस्ताव रखा गया था। चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को पास करते हुए पिलखुवा के गांव भटैल से अहमदनगर, हाईवे 09 से छिजारसी आबादी और गढ़मुक्तेश्वर के आलम नगर से कुटी मार्ग के निर्माण की हरी झंडी दे दी गई थी। करीब डेढ़ करोड़ में इन तीनों मार्गों का निर्माण होना है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा इनका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया गया था। जिसके पास होने के बाद तीनों सड़कों के लिए टेंडर जारी किए थे। इन टेंडरों के पास होने के बाद सड़कों का निर्माण जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इन तीन मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से मांग की जा रही थी। जर्जर होने के कारण इससे जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों की माने तो अगले दो माह में इन सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लागत --
गांव भटैल से अहमदनगर तक ---45 लाख
एचएच 09 से छिजारसी आबादी- 40 लाख
आलमनगर से कुटी मार्ग - 55 लाख
===
गांव भटैल से अहमदनगर, हाईवे से छिजारसी आबादी और आलम नगर से कुटी मार्ग के टेंडर पास हो चुके हैं। इन सड़कों का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।- जोद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें