फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई वायर टूटा, थमी आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
कुचेसर चौपला स्टेशन के पास ओएचई लाइन टूटने के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारी। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
ओएचई वायर टूटा, थमी आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

हापुड़। कुचेसर चौपला रेलवे स्टेशन के पास ओएचई लाइन टूटने से बुधवार शाम को आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के पहिए थमे रहे। टूटा तार ट्रेन के ऊपर गिरने से लोगों की सांसे फूली रहीं। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन ट्रेन के रुकने से लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे।
आनंद विहार टर्मिनल से चलकर गोरखपुर मऊ स्पेशल ट्रेन 05058 बुधवार शाम 6.25 पर कुचेसर चौपला स्टेशन के पास ओएचई लाइन टूटने से रुक गई। ट्रेन के ऊपर ही ओएचई लाइन का तार गिर गया। इससे लोगों में करंट उतरने का खौफ रहा। जानकारी मिलते ही हापुड़ रेलवे स्टेशन से अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाइन की मरम्मत शुरू कराई। देर रात 10.30 बजे तक ट्रेन वही खड़ी रही। डीजल इंजन मंगाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वही मरम्मत का काम देर रात तक चलता रहा। अधिकारी भी मौके पर जमे रहे।
विज्ञापन

इन ट्रेनों पर पड़ा प्रभाव
ओएचई लाइन टूटने से कई ट्रेनों पर प्रभाव पड़ा रहा। इससे सत्याग्रह एक्सप्रेस, फैजाबाद, पूर्णागिरि, सिद्धवली व नौचंदी ट्रेनों भी लेट हो गई। सफर कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन रुकने से गर्मी से बेहाल रहे यात्री
ट्रेन रुकने पर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में सवार महिला, बुजुर्ग व बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में युवाओं सहित काफी लोग ट्रेन से उतरकर नीचे खड़े हो गए। ट्रेन के चलने का इंतजार करते रहे।
मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरूण प्रकाश ने बताया कि ओएचई वायर टूटने की वजह से ट्रेन को रोका गया। मामले में जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें