युवक पर चाकू से हमला कर किया घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडापट्टी निवासी युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला भंडापट्टी निवासी इरफान ने बताया कि 17 जून की रात बुलंदशहर रोड फिरोज बिल्डिंग निवासी शादाब, दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी आसिफ, फुरकान व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पुत्र शाहनवाज को बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपियों ने उसे चाकू से वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।