फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और संक्रमित मिला, 37 लोग ठीक होकर घर पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और संक्रमित मिला, 37 लोग ठीक होकर घर पहुंचे
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का प्रकोप अब खत्म होने लगा है। शनिवार को सिर्फ एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। जबकि 37 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 91 रह गई है, इनमें 61 का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को टीमों द्वारा 1931 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 1086, आरटीपीसीआर से 841, ट्रूनेट से चार लोगों की जांच हुई। सिर्फ एंटीजन जांच में एक मरीज संक्रमित मिल सका। जिसे होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ 91 रह गई हैं। अस्पतालों में 30 व होम आइसोलेशन में 61 मरीज उपचार पा रहे हैं। शनिवार को 34 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच---560869
कुल मरीज---12249
स्वस्थ मरीज--11948
एक्टिव मरीज--91
मौत--------210
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में शनिवार को कोरोना का सिर्फ एक ही मरीज मिला है। एक्टिव मरीजों की संख्या घट रही है। लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें