मजीदपुरा में घर में घुसकर किया हमला
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह लहूलुहान हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला मजीदपुरा निवासी गुलजार ने बताया कि उसका मोहल्ले के लोगों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार रात साबिर, सलमान, रिजवान व फुरकान उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर मारपीट की। हत्या के इरादे से उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि घायल की हालत में सुधार है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।