फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे ठप रहे हापुड़ डिवीजन के 10 बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे ठप रहे हापुड़ डिवीजन के 10 बिजलीघर
विज्ञापन

हापुड़। आंधी से बृहस्पतिवार रात को हापुड़ डिवीजन के 10 बिजलीघर चार घंटे ठप रहे। इससे शहर व देहात की आपूर्ति बाधित हो गई। देहात क्षेत्र के चार बिजलीघरों की आपूर्ति 11 घंटे बाद सुचारू हुई। लॉ वोल्टेज और बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघरों से 120 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार रात में करीब 11 बजे तेज आंधी से कई स्थानों पर विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गया। शहरी क्षेत्र में चार घंटे तक यह समस्या बनी रही। निगम कर्मियों ने लाइनों की पेट्रोलिंग कर आपूर्ति जैसे तैसे कर बहाल करायी।
विज्ञापन

लेकिन देहात अंचल के चार बिजलीघर सुबह तक भी चालू नहीं हो सके। देहात अंचल के जंगल के क्षेत्र में फाल्ट ढूंढने में बिजलीकर्मियों के पसीने छूट गए। सुबह करीब नौ बजे इन बिजलीघरों को चालू कराया जा सका। भीषण गर्मी में जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है, ऐसे ही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

इन बिजलीघरों को चार घंटे बाद किया चालू
प्रीत विहार, दिल्ली रोड, अतरपुरा, रामपुर रोड, वझीलपुर, पटना मुरादपुर, सीतादेई, धीरखेड़ा, उबारपुर।
ये बिजलीघर 11 घंटे बाद हो सके चालू
जसरूपनगर, मोदीनगर रोड, कैली, किल्हौड़ा। इन बिजलीघरों से जुड़े गांव कैली, पांची, कूड़ी, कबट्टा, जसरूपनगर, दस्तोई, बदनौली, उलधन, तौड़ी, नया गांव आदि गांवों में 11 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि आंधी के कारण फाल्ट होने से यह समस्या बनी थी। फाल्ट आदि दुरुस्त कर शहर, गांवों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें