फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ को निरीक्षण में मिली अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ को निरीक्षण में मिली अनियमितता
विज्ञापन

हापुड़। गांवों में सफाई व्यवस्था की सच्चाई जानने के लिए बृहस्पतिवार को डीपीआरओ ने कुछ गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान झंडा मुर्शफपुर में मनरेगा के स्थान पर प्राइवेट मजदूर सफाई करते मिले। इसके अलावा जगह जगह कूड़े के ढेर मिले।
जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बृहस्पतिवार को हापुड़ खंड विकास क्षेत्र के तीन गांवों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि गांव झंडा मुर्शफपुर में गांव के मुख्य मार्ग पर दोनों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। ग्राम पंचायत घर ध्वस्त स्थिति में था। जिसका जीर्णोद्धार कराने के ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पांच प्राइवेट मजूदर लगाकर सफाई कराई जा रही थी। गांव में तैनात सफाई कर्मचारी गायब मिला। उसने अपने स्थान पर इन प्राइवेट मजदूरों को तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से रखा हुआ था। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं गांव में विद्यालयों की छत और अन्य स्थिति काफी जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भटैल में बनी गोशाला में गायों को हरे चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। गांव की गोशाला में 458 पशु संरक्षित थे। क्षेत्र पंचायत द्वारा अतिरिक्त टीनशेड डालने के लिए पिलर खड़े किए गए हैं। वहीं निर्माण कार्य चालू पाया गया। गोशाला में करीब 2 फिट मिट्टी डालने के निर्देश दिए गए। गांव अयादनगर दक्षिणी में कोविड 19 के बचाव को लेकर गांव में टीकाकरण किया जा रहा था। विद्यालय का प्रांगण बड़ा होने के कारण घास उगी थी। जिसके बाद ग्राम प्रधान ने आश्वावन दिया कि मजूदर लगवाकर सफाई कराई जाएगी। गोंदी सलाई के रास्ते में भी कूड़े के ढेर लगे थे। जिसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि जेसीबी चलवाकर रास्तों की साफ सफाई कराई जाए।
डीपीआरओ ने बताया कि निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। अग्रिम आदेशों के बाद कार्रवाई की जाएगी।
---
अमित नागर 10एचपीआर 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें