एचपीडीए के लकी ड्रॉ में 17 लोगों को मिले फ्लैट
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एचपीडीए सभागार में बृहस्पतिवार को आनंद विहार व प्रीत विहार की आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस (दुर्बल आय वर्ग) के मकानों के लिए लॉटरी ड्रा का आयोजन किया गया। इसमें प्राधिकरण की 145.42 लाख की संपत्ति विक्रय की गई।
सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्बल आय वर्ग के लोगों को फ्लैट के लिए पूर्व में आवेदन लिए गए थे। इसके तहत 19 आवेदन आए थे। योजना के तहत बृहस्पतिवार को कुल 17 संपत्ति विक्रय की गई। जिससे 145.42 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जिसमें आनंद विहार की आवासीय योजना के कोड 246 से 248 व प्रीत विहार की आवासीय योजना के कोड 506 के तहत लाटरी ड्रा किया गया। लाटरी में आनंद विहार के 12 व प्रीत विहार के पांच आवेदकों भवन आंवटित किए गए। जिसमें आनंद विहार से 108.10 लाख व प्रीत विहार से 37.35 लाख रुपये की सम्पत्ति विक्रय की गई।
इस मौके पर डिप्टी कलक्टर विशाल यादव, मुख्य अभियंता देवेन्द्र शर्मा, संपत्ति अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, सहायक नगर नियोजक पीके पाल मौजूद रहे।