फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्वे: एंटीबॉडी जांच का 66 फीसदी कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरो सर्वे: एंटीबॉडी जांच का 66 फीसदी कार्य पूरा
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना का प्रसार मापने और लोगों में एंटीबॉडी की जांच के लिए चलाया जा रहा सीरो सर्वे का 66 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शुक्रवार को लक्ष्य के अनुसार 720 लोगों के ब्लड सैंपल को जांच के लिए भेज दिया जाएगा। इसके दो सप्ताह बाद रिपोर्ट में एंटीबॉडी का खुलासा हो सकेगा।
कोरोना के संक्रमण का प्रसार किन स्थानों पर अधिक हुआ और कितने लोगों में इस रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बनी। इसकी जांच के लिए शासन के आदेश पर बुधवार से जिले में सीरो सर्वें शुरू किया गया है। इस कार्य के लिए विभाग की 10 टीमें गठित की गई हैं, एक दिन में टीमों को विभिन्न क्षेत्रों से 240 लोगों के सैंपल एकत्र करने हैं, तीन दिनों में 720 सैंपल एकत्र करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच हर क्षेत्र में सही तरीके से हो सके, इसके लिए 31 कलस्टर तैयार किए गए हैं। कुल मिलाकर बृहस्पतिवार तक 480 लोगों के सैंपल एकत्र कर लिए गए। हापुड़ पीएचसी समेत 11 स्थानों पर सैंपलिंग की गई। बृहस्पतिवार तक 66 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया। शुक्रवार को शेष सैंपल भी एकत्र कर, जांच को भेजे जाएंगे। दो सप्ताह बाद इनकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें