फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों नहीं मिले कैमरे, रिकॉर्ड खंगाले

विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर चेक करते डीएम व एडीएम। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
शराब की दुकानों नहीं मिले कैमरे, रिकॉर्ड खंगाले
विज्ञापन

हापुड़। अलीगढ़ में जहरीली शराब कांड के बाद से स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग सतर्क हो गए हैं। रविवार को डीएम अनुज सिंह ने खुद ही शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दस्तावेजों को खंगाला। किसी भी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं मिलने पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई, भविष्य में इस तरह की खामी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शासन से प्रत्येक जिले में शराब की दुकानों पर जांच के आदेश हुए हैं। रविवार को डीएम अनुज सिंह आबाकारी विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में निकले। उन्होंने पांच शराब की दुकानों पर छापे मारे। शराब के ब्रांड की जांच के साथ ही रिकॉर्ड भी खंगाला कुछ खामियां मिली जिन्हें तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने पर उन्होंने दुकान संचालकों को जमकर फटकार लगाई। सुरक्षा की दृष्टि से कैमरों को आवश्यक बताया। हालांकि दुकानदारों द्वारा जल्द कैमरे लगाने की बात कहने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। डीएम अनुज सिंह व एडीएम जयनाथ सिंह यादव ने शराब की पेटियों से बोतल निकालकर, उनका क्यूआर कोड चैक किया और रजिस्टर में दर्ज एंट्री से मिलाया। उन्होंने बताया कि जिले की समस्त देशी, अंग्रेजी शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। रिकॉर्ड पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। मिलावटी शराब बिक्री का प्रयास भी किया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। लगातार जांच जारी रहेगी। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें