फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर बदल ई बैंकिंग से पैसे निकलाने वाला ठग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल नंबर बदल ई बैंकिंग से पैसे निकलाने वाला ठग पकड़ा
विज्ञापन

हापुड़। बैंक में मोबाइल नंबर बदलकर ई बैंकिंग के जरिए खातों से पैसे निकालने के मामले में देहात थाना पुलिस ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर रोड निवासी व्यक्ति के लाखों रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोरोना काल में साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। एटीएम पिन, मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी के जरिए खातों से पैसे निकालने का गोरखधंधा किया जा रहा है। अब शातिर ठग बैंकों में मोबाइल नंबर बदलकर, ई बैंकिंग सेवा शुरू कर भी ठगी करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चंडी मंदिर रोड निवासी राजेश कुमार गर्ग का गढ़ रोड स्थित बैंक में खाता है। व्यक्ति के बैंक खाते के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलकर आरोपी ने 5.98 लाख रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। ठगी का आरोपी आरोपी दिल्ली के थाना जगतपुरी क्षेत्र के अनारकली कृष्णा नगर निवासी अमित चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें