फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो सगे भाइयों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में दो सगे भाइयों पर हमला
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा में चुनावी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायर करना चाहा, लेकिन गोली नहीं चली। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी महकार ने बताया कि 31 मई की रात वह अपने भाई हरवीर के साथ गांव स्थित शिव मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में गांव निवासी भूपेंद्र, ऋषिपाल, लीलू व पोदी ने उन्हें रोक लिया। ये लोग चुनाव को लेकर उससे रंजिश रखते हैं। इन लोगों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। हत्या के इरादे से हरवीर पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई। आसपास के लोग उन्हें बचाने पहुंचे तो आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में दोनों घायल हो गए। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें