फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में तेज होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन

हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने गांव धनौरा में पंचायत कर पांच मई से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। पांच को बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। आंदोलन को बड़ा रूप देने की योजना भी तैयार की गई।
कृषि कानूनों के विरोध में बीते कई महीने से किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दिया हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर बीतने के बाद अब फिर से आंदोलन को बड़ा रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को धनौरा में आयोजित पंचायत में भाकियू के मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने का भुगतान हो नहीं रहा, बिजली बिलों की दरों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। खाद, बीज सब महंगे हो गए हैं, पेट्रोल डीजल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार तीन कृषि कानून वापस नहीं ले रही। इन कानूनों से किसानों को सीधा नुकसान है। जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच मई को जिले से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। इस बार आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा। जब तक तीनों कानून वापस नहीं होंगे, किसान चैन से नहीं बैठेंगे। पंचायत में धनौरा, वझीलपुर, खड़खड़ी, मुरादपुर, कनिया कल्याणपुर, सिंभावली के कार्यकर्ता शामिल हुए। सर्वसम्मति से पांच मई को गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करने का एलान किया गया। बैठक में सचिन त्यागी, सुशील त्यागी, अमित त्यागी, जुगमेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, संदीप सिंह, आवेश, धर्मवीर सिंह, बिल्लू, छिद्दा सिंह, मुकेश त्यागी, विपिन त्यागी, मुनेंद्र त्यागी, राजीव त्यागी, कुलदीप त्यागी, योगेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, घनश्याम शर्मा, मुकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें