फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 नए संक्रमित मिले, 151 मरीज ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
23 नए संक्रमित मिले, 151 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना के नए मरीजों के मुकाबले करीब सात गुना संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं। मंगलवार को कुल 23 नए मामले सामने आए, जबकि 151 स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में सिर्फ 423 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें 303 होम आइसोलेट में हैं, 120 का उपचार अस्पतालों में चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 2168 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन किट से 1232, आरटीपीसीआर से 929, ट्रूनेट मशीन से 7 लोगों की जांच की गई। इसमें कुल 23 मरीज पॉजिटिव मिले, एंटीजन किट की जांच में 9, आरटीपीसीआर की जांच में 14 संक्रमित मिले। लक्षण के आधार पर मरीजों को आइसोलेट कराया गया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर सिर्फ 423 रह गई है। जिनमें अधिकांश सामान्य लक्षण वाले मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में मिले मरीज-
श्रीनगर, त्यागी नगर, मीरपुर, गढ़मुक्तेश्वर, शाहपुर फगौता, धौलाना, सिंभावली, बुकलाना, लुहारी, काठीखेड़ा, कांवी, जेके कॉलोनी, सपनावत, समाना।
जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच----537162
कुल मरीज---12151
स्वस्थ मरीज--11532
एक्टिव मरीज--423
मौत-----196
-अधिकारी कहिन-
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है। एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है। संपर्क में आए लोग सैंपलिंग अवश्य करा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें