फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल ने वेंटिलेटर के लिए मांगे दो लाख, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल ने वेंटिलेटर के लिए मांगे दो लाख, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमितों के इलाज के नाम पर निजी अस्पताल जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। पिलखवा के एक मेडिकल कॉलेज के अस्पताल प्रबंधन ने गंभीर हालत में मरीज को वेंटीलेटर पर रखने के लिए दो लाख रुपये की डिमांड कर दी। गरीब किसान अपने मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तथा वहां भर्ती कराया।
मरीज के परिजनों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि पिलखुवा स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीज को भर्ती कराने गए थे, लेकिन वेंटिलेटर पर रखने के लिए दो लाख रुपये मांगे, उनके पास इतने रुपये नहीं थे, जिसके चलते जिला अस्पताल में मरीज को भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन

---
मेरठ में नहीं मिला इलाज तो हापुड़ में कराया भर्ती
जानकारी के अनुसार मेरठ के गोलाबढ़ निवासी 45 वर्षीय संजय सैनी कोरोना संक्रमित है, जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ऑक्सीजन स्तर भी 65 के आस पास है, जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह अपने मरीज को रामा मेडिकल में भर्ती कराने के लिए गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बता, वेंटिलेटर पर रखने की बात कही।
लेकिन वेंटिलेटर पर उपचार कराने से पहले दो लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। परिजनों ने बताया कि खेतीबाड़ी कर वह अपना घर चलाते हैं। ऐसे में दो लाख रुपये उनके पास नहीं थे, जिसके चलते मरीज को जिला अस्पताल लेकर आए हैं। जिला अस्पताल के नोडल डॉ दिनेश खत्री ने बिना देरी किए मरीज को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर, ऑक्सीजन लगवाई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि तीनों मेडिकल में कोविड मरीजों के भर्ती होने की व्यवस्था कराई गई है। जहां सरकारी खर्च पर उपचार होता है, यदि मरीज चाहे तो प्राइवेट चिकित्सक सुविधा भी ले सकता है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें