फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ खाते से 18 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ खाते से 18 हजार निकाले
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी व्यक्ति को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से करीब 18 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी ब्रजेश प्रकाश ने बताया कि 17 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से काल आई थी। फोन पर कुछ ऑफर देने का झांसा देकर उससे बैंक संबंधी कुछ जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उसके फोन पर आया ओटीपी नंबर भी उसने फोन करने वाले को बता दिया। इसके बाद उसके खाते से करीब 18 हजार रुपये साफ हो गए। मोबाइल फोन पर रुपये निकाले जाने का मेसेज मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें