फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्शदपुर में निकला विजय जुलूस, दो गुटों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्शदपुर में निकला विजय जुलूस, दो गुटों में चले लाठी-डंडे, चार घायल
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर में प्रतिबंध होने के बावजूद विजयी प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस जब हारे हुए प्रत्याशी के घर के बाहर से होकर गुजरा तो बवाल हो गया। जीत के नशे में चूर प्रधान समर्थकों ने विपक्षियों पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
गांव मुर्शदपुर निवासी जहीर व गुफरान प्रधान पद के प्रत्याशी के पद पर चुनाव लड़ रहे थे। रविवार को जहीर पक्ष ने चुनाव में जीत हासिल की। आरोप है कि जहीर पक्ष के लोगों ने प्रतिबंधित होने के बावजूद भी गांव में विजय जुलूस निकाला, जो गुफरान के घर के बाहर से होकर निकाला गया। इस दौरान आरोपियों ने चुनाव में हारने वाले गुफरान पक्ष के लोगों के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में गुफरान, बुरहान, इरफान व अब्दुल गफ्फार गंभीर घायल हो गए। विवाद होता देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहीं ,घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुफरान की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जहीर, आमिर खान, तब्सीर, सुहेल, अजीम, दानिश, नवेद, फइम, मुंशाद, अर्शलान, नाजुक, खालिक व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें