224 मरीज हुए स्वस्थ, 137 मिले संक्रमित
हापुड़। रविवार का दिन थोेड़ा राहत भरा रहा। कोरोना से 224 मरीज स्वस्थ हुए जबकि 137 मरीज संक्रमित मिले। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 1428 पहुंच गई है।
कोरोना संक्रमण का कहर जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ों 1400 के पार पहुंच गया है। कोरोना की दूसरी लहर में जिले के अदंर 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमित मरीजों के मिलने के अलावा जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं वो ठीक भी हो रहे हैं। रविवार का दिन भी राहत भरा रहा। जनपद में 224 मरीज स्वस्थ हुए जिन्हें घर भेज दिया गया वहीं 137 नए संक्रमित मिले हैं।
जिले में इन क्षेत्रों में मिले मरीज
माता मोहल्ला के एक, थाना पिलखुवा के एक, प्रीत विहार के तीन, फूलगढ़ी के एक, पंचशील कालोनी के दो, जवाहर गंज के एक, देवीपुरा के एक, हरनाथपुर कोटा के एक, पक्का बाग के एक, ज्ञानलोक के एक, न्यू शिवपुरी के दस , स्वर्ग आश्रम रोड के दो, कोटला मेवतियान के एक, कमला अग्रवाल स्कूल के पास के एक, गढ़मुक्तेश्वर के दो, बाबूगढ़ के तीन, नगर पालिका पिलखुवा के एक, अतरोली के एक, छिपीवाड़ा के दो, साकेत के तीन, शैलेष फार्म के दो, मोहल्ला मंडी के दो, कनिया कल्याणपुर के एक, मोदीनगर रोड के एक, सुभाष नगर के एक, रेवती कुंज के तीन, बछलौता के एक, ककराना के एक, दौताई के एक, महावीर कालोनी के एक, सलारपुर के एक, सीएमओ आफिस के एक, अपना घर कालोनी के एक, डीएम आफिस के दो, पन्नापुरी के पांच, अर्जुन नगर के दो, गढ़ चुंगी के एक, पटेल नगर के एक, नवज्योति कालोनी के एक, अच्छेजा के तीन, वैशाली कालोनी के तीन, तगासराय के एक, हापुड़ के छह, महिला थाना के एक, कोठी गेट के एक, खेड़ा के एक, सिंभावली के छह, मुदाफरा के एक, भोवापुर के दो, बक्सर के दो, बीआरसी के एक, श्रीनगर के आठ, सीएचसी हापुड़ के चार, गंगापुरा के एक, भीमनगर के एक, टीचर कालोनी के एक, गोहरा के एक, बदनौली के एक, ढिकोली के एक, मीरपुर कला के दो, बैंक कालोनी के एक, उदयपुर के एक, बड़ा मोहल्ला के एक, रेलवे रोड कालोनी गढ़ के एक, आर्यनगर के एक, असौड़ा के एक, काठीखेड़ा के एक, सोनपुर के एक, रघुवीर गंज के एक, चंडी मंदिर पिलखुवा के एक, शिवाजी नगर के एक, राना पट्टी के एक, सीएचसी पिलखुवा के एक, पिलखुवा के एक, रामपुर के एक, कोठी सादक अली के एक मरीज शामिल हैं।
वहीं, 224 और मरीजों की उपचार के बाद जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इन्हें स्वस्थ घोषित कर होम क्वारंटाइन करा दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जनपद में अभी तक 7574 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 6066 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।