फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन संकट पर बोले सचिन चौधरी : सीएम योगी को सही जानकारी नहीं या बने हैं अनजान, 40 घंटे इंतजार के बाद मिलता है सिलेंडर

Sun, 02 May 2021 04:55 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

अगर आपको ऑक्सीजन की कमी देखनी है तो प्रदेश के किसी भी एक शहर में जाइए, वहां के ऑक्सीजन सेंटरों पर एक आदमी को ऑक्सीजन लेने के लिए 40 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
सचिन चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी के चलते पैदा हुए हालातों पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की भारी कमी है। मुख्यमंत्री को शायद इसकी सही जानकारी नहीं है, या वो अनजान बने हुए हैं। अगर आपको ऑक्सीजन की कमी देखनी है तो प्रदेश के किसी भी एक शहर में जाइए, वहां के ऑक्सीजन सेंटरों पर एक आदमी को ऑक्सीजन लेने के लिए 40 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


इसी वजह से मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। यूपी के अस्पतालों में सिर्फ कोविड रिपोर्ट दिखाकर ऑक्सीजन मिल रही है वो भी 30 से 40 घंटे बाद। अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को वहां से धक्के मारकर निकाला जा रहा है। सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पडेस्क ठप्प पड़े हैं। कोई जवाब नहीं मिल रहा है। 

सचिन चौधरी ने कहा कि सरकार के आमजन के प्रति ये रवैया बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मरने वाले सारे लोगों की हत्या करने का मामला इस सरकार पर बनता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारें तो आती-जाती रहती हैं, लेकिन आप लोग अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं। यही आपको इस दौर में पुण्य का भागीदार बनाएगा।
विज्ञापन


सचिन चौधरी के अनुसार अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाए। देश-प्रदेश में एक भी व्यक्ति अगर ऑक्सीजन के अभाव में मरता है तो उसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की बनती है। जिलाधिकारियों से भी अपील है कि आप जिलों में सुनिश्चित करें कि लोगों को घंटों तक लाइन में न लगना पड़े। इतने लंबे समय तक कोई ब्लैक करने के लिए नहीं खड़ा रहेगा।

उन्होंने सीएम योगी से कहा कि आपके पास प्रदेश की जिम्मेदारी है, आप पूरी नहीं कर पा रहें है तो जिम्मेदारी लेकर कुर्सी से हट जाइए। प्रदेश के लोगों को यूं मरने के लिए मत छोड़ दीजिए साहब। कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार हेल्प डेस्क के जरिए लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रहें है, इस दौर में हम सब को व्यक्तिगत राजनीति छोड़कर एक दूसरे का सहयोग कर मानवता को बचाने का काम करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें