फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन

हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके दो जेठों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी शिकायत पर पति ने भी अपने भाइयों का साथ दिया और ससुरालियों ने महिला की पिटाई की। इतना ही नहीं जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी। थाने में कार्रवाई की गुहार लगाई तो पुलिस ने नहीं सुनी। मृतका की बहन ने इस मामले में एसपी से शिकायत की है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी बहन की शादी थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को उसकी बहन ने फोन पर बताया कि दोनों जेठों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप लगाया कि उक्त घटना की शिकायत पति, सास व ननद से की, लेकिन दोनों जेठ के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता को लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

थाने में शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने जबरन पीड़िता को जहरीला पदार्थ पिला दिया। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए महिला को अस्पताल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर मृतका की बहन अपने परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंची।
विज्ञापन

सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के आने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर मृतका के 12 वर्षीय पुत्र की हत्या करने की धमकी दी है। शुक्रवार को पीड़िता व उसके परिजनों ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मामला गंभीर है, जिसकी जांच कराई जा रही है। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। हर संभव उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें