कोरोना से सात मौत, 280 नए संक्रमित मिले
हापुड़। जिले में बुधवार को कोरोना से सात की मौत हो गई। जबकि रिकॉर्ड 280 नए मरीज मिले। सभी मरीजों को आइसोलेट कराया गया है, वहीं 104 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1600 पहुंच गई है। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, एक दिन में इतनी मौतें से जिला प्रशासन के होश उड़ गए हैं। बुधवार को जिले में एंटीजन किट की जांच में 181, आरटीपीसीआर की जांच में 93, ट्रूनेट की जांच में 6 मरीज संक्रमित मिले।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अर्जुनगर निवासी 50 वर्षीय महिला में 17 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिसकी मौत हो गई। नानपुर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, 18 अप्रैल को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। कोटला मेवतियाना निवासी 41 वर्षीय महिला ने भी कोरोना के चलते दम तोड़ा। चमरी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का कोरोना के चलते निधन हो गया। आर्यनगर पिलखुवा निवासी 41 वर्षीय महिला की कोरोना के चलते मौत हो गई। असौड़ा निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति में 21 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बागड़पुर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना के चलते मौत हो गई।
-इन क्षेेत्रों में मिले कोरोना के मरीज
हापुड़ क्षेत्र : अलकापुरम, संजय विहार, अशोक कॉलोनी, गोपीपुरा, रेलवे कॉलोनी, सरस्वती मेडिकल, नवज्योति कॉलोनी, श्रीनगर, एकेपी इंटर कॉलेज, चंद्रलोक कॉलोनी, शक्तिनगर, दादाबाड़ी, नई पन्नापुरी, मीनाक्षी रोड, अतराड़ा, राजपुरा, नई शिवपुरी, अपना घर कॉलोनी, आर्यनगर, पुलिस लाइन, प्रीत विहार, अच्छेजा, मोदीनगर रोड, आदर्शनगर, पन्नापुरी, दयालपुरी, मीरपुर, महताबगढ़ी, अमृत विहार, फाटक चौपला, सूर्यनगर, गांधी विहार, गंगा रेलवे रोड, प्रभा विहार, पटेलनगर, ट्रांजिस्ट हाउस, फूलगढ़ी, इंडियन बैंक, आनंद विहार, डीएम आवास, महमूदपुर हिमायुपुर, कनिया कल्याणपुर, न्यू आलोक, ट्याला, राजीव विहार, सीएचसी, मुरादपुर, न्यू राजेंद्र कॉलोनी, वैशाली, एसएसवी, गोपीपुरा, ग्रीनवैली, जसरूपनगर, अर्जुननगर, कविननगर, शिवपुरी, सतलोक, शिवनगर, सुभाषनगर, पटेलनगर, हरोड़ा, बनखंडा, दादरी, छज्जपुरा, हाफिजपुर, राजपुर, शकरकुई, जवाहर गंज, गांधी कॉलोनी।
सिंभावली : शुगर मिल, बड्डा, बक्सर, भगवानपुर, लिसड़ी,
गढ़ : बदरखा, शाहपुर, चौपला गढ़, लोधीपुर, सीएचसी, पावटी, वैट, शाहपुर, कटरा गढ़, अल्लीपुर, बार वाली कॉलोनी, झड़ीना, स्याना रोड, बहादुरगढ़, बागड़पुर, बंगोली, सरूरपुर, हसुपुर, इंद्रलोक कॉलोनी, नया बस स्टैंड।
पिलखुवा क्षेत्र : दिनेश नगर, कमालपुर, शमशाद रोड, अचपल गढ़ी, मोहल्ला मंडी, शिवाजीनगर, परतापुर, किशन गंज, मोहल्ला मंडी, चंडी मंदिर, कस्तला, लाखन, रामा कैंपस, रजनी विहार, सर्वोदयनगर, कोतवाली, पारपा, साकेत, ककराना, बझेड़ा कला, गुदिया, सपनावत, हसनपुर, पीपीसी, शुकलान, थाना पिलखुवा, परतापुर, रजनी विहार, शैलेष फार्म, चाह डिब्बा, सर्वोदय नगर, राणा पट्टी, शिवाजीनगर, मोहल्ला गढ़ी, मुकीमपुर, छिपीवाड़, अतरौली, साहबदीपुर।
धौलाना क्षेत्र : नंदपुर, सिवाया, कंदौला, अमीरपुर, देहरा, खिचरा, खेड़ा, सौलाना, गालंद, डूहरी, जीबी नगर।
-जिले में कोरोना की स्थिति-
कुल जांच-------------476802
कुल मरीज------------7060
एक्टिव मरीज---------1600
स्वस्थ मरीज-----------5380
मौत-------------------80
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना से सात मौतें हुई हैं, जबकि 280 नए मरीज मिले हैं। लोग घरों में रहें, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में प्रयोग करें। कोरोना संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।