फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल : हशूपुर में किशोरी से मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बवाल : हशूपुर में किशोरी से मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हशूपुर में किशोरी से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसे लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ 32 लोगों को नामजद समेत 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हशूपुर में सोमवार की शाम 7 बजे बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद कुछ युवकों ने याकूब की बेटी सुहानी को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसके बाद याकूब की पत्नी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंच गई। जहां पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। देर रात करीब पौने नौ बजे इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। जिसमें आस मोहम्मद पक्ष और सलीम पक्ष में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन

पथराव और फायरिंग से दहशत, भगदड़ मची
एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दोनों पक्षों के लोग आसपास की छतों पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एक पक्ष से राशिद और मौसम और दूसरे पक्ष से सलीम व राशिद ने तमंचों से एक-दूसरे पक्ष पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पथराव और फायरिंग होने से ग्रामीणों में दहशत है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों से 32 नामजद समेत 45 पर केस दर्ज, पांच गिरफ्तार
कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में एसएसआई केपी सिंह की तहरीर के आधार पर एक पक्ष के राशिद, आरिफ, हैदर, आस मोहम्मद, निजाम, नफीस, फैजान, अनीस, हबीब, तैय्यब, मौसम, सैमुद्दीन, आरिफ, वकीला, आसमा और दूसरे पक्ष के याकूब, जियाउद्दीन, फरदीन, अलाउद्दीन, बिलाल, शहजाद, वसीक, कासिम, सलीम, फय्यूम, सुहेल, सलाउद्दीन, मुशर्रफ, राशिद, हसरत, फरमान समेत 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल सलीम, मौसम, याकूब, मुशर्रफ व हसरत निवासी गांव हशूपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस तैनात है। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें