फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 124 नए संक्रमित मिले, 66 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के 124 नए संक्रमित मिले, 66 ठीक हुए
विज्ञापन

हापुड़। जिले में मंगलवार को कोरोना के 124 संक्रमित सामने आए। जबकि 66 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1411 पहुंच गई हैं। संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। पिछले तीन दिन से मरीजों की संख्या में गिरावट आई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को एंटीजन किट की जांच में 59, आरटीपीसीआर की जांच में 64, ट्रूनेट मशीन की जांच में एक समेत कुल 124 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले के विभिन्न इलाकों से यह मरीज हैं, जिन्हें आसोलेशन वार्डों में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक कुल 5276 मरीजों से संक्रमण से जंग जीती है, मंगलवार को भी 66 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले मरीज
हापुड़ क्षेत्र के रफीकनगर, बस अड्डा, कृष्णा विहार, असौड़ा, बैंक कॉलोनी मोदीनगर रोड, अर्जुन नगर, ज्ञानलोक, सूरजगंज, इंद्रलोक कॉलोनी, पटेलनगर, दादरी, आर्दशनगर, सबली, राधापुरी, प्रेमपुरा, न्यू आलोक कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, आवास विकास, श्रीनगर, हर्ष विहार,
पिलखुवा क्षेत्र के खेड़ा, मंडी गंज, खारा, शास्त्रीनगर, छज्जुपुरा, डहाना, सीएचसी, सपनावत, ककराना, ढीकरी, धौलाना, करनपुर, नंदपुर, कंदौला, मिलक, खिचरा, ऊंचा अमीरपुर, बसतपुर, शिवाय, रमपुरा, सौलाना, मोहन नगर, छिजारसी, आवास विकास, अशोक नगर, राणा पट्टी।
गढ़ क्षेत्र के नया गांव, जनपुरा , आलमनगर, रेलवे स्टेशन, मोनी बाबा का टीला, नक्का कुअंा, जवाहर गंज, एसबीआई, शाहपुर, पावटी, तहसील गढ़, खिलवाई, बहादुरगढ़, जवाहर मंडी, आदर्श नगर ,छज्जुपुर ।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-------------------475256
कुल मरीज------------------6687
एक्टिव मरीज---------------1411
स्वस्थ मरीज-----------------5276
मृतक -----------------------73
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीजों को उपचार शुरू करा दिया है। उपचार की अच्छी सुविधाएं हैं, जिसके चलते मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट पा रहे हैं। ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है, जरूरतमंदों को सुविधा मुहैया करायी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें