फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

हापुड। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमैडा निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे फर्जी वीजा भी बनाकर दे दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमैडा निवासी इरशाद अली खान पुत्र रज्जाक ने बताया कि गांव असौड़ा निवासी शहजाद, नौशाद और इनके पिता दिलशाद ने उसे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए नौकरी से पहले वीजा दिलाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये की रकम ले ली। आरोपियों ने उसे फर्जी वीजा बनाकर उसे दे दिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क र ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक सोमबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें