फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदयपुर में दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
हृदयपुर में दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हृदयपुर में देर रात प्रचार कर रहे दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तीन लोग फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार हो रहा है। लोग रातभर जागकर ग्रामीणों से वोट मांगने में जुटे हैं। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हृदयपुर में देर रात भी ग्रामीण चुनाव प्रचार में जुटे थे। आरोप है कि रात के बीच दो बजे एक प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थकों का ग्रामीण शमीम पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मतदाता पर वोट डालने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ मारपीट शुरू हो गई। जिसमें शमीम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें