फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने मास्क नहीं पहनने पर काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ ने मास्क नहीं पहनने पर काटे चालान
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ नगर पंचायत ईओ ने सड़कों पर उतरकर मास्क नहीं पहनने वालों के चालान काटे। साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथिन का प्रयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बाबूगढ़ नगर पंचायत ईओ नमिता चौधरी ने बिना मास्क नजर आने वाले लोगों को फटकार लगाई। उन्होंने हाईवे पर बिना मास्क वाले चार लोगों से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। उन्होंने लोगों को सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने लोगों से नियमित मास्क का प्रयोग करने, बेवजह घर से नहीं निकलने की अपील की। जिससे कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। कोरोना की चेन को भी तोड़ा जा सके। वहीं टीम ने बाजारों में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले 10 दुकानदारों पर 100-100 रुपये का जुर्माना भी लगाया। उनको प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें