फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के आरोप में सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के आरोप में सात पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी व्यक्ति ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी विवाहिता पुत्री को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला इंद्रगढ़ी निवासी सुमंत्रा देवी ने बताया कि 13 अप्रैल 2016 को उसने पुत्री रीता की शादी गांव मंसूरपुर निवासी जोगेंद्र से हुई थी। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे और दहेज में बाइक व दो लाख रुपयों की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। 15 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोगों ने रीता को बेरहमी से पीटा और जहरीला पदार्थ देकर हत्या कर दी। पीड़ित ने फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना देहात प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जोगेंद्र, महेंद्री, धर्मपाल, संगीत, विनोद, राजेंद्र व लाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें