फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे-9 पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पुल का निर्माण कल से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे-9 पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पुल का निर्माण कल से होगा शुरू
विज्ञापन

पिलखुवा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के चलते हाईवे-9 पर सोमवार से पुल का निर्माण शुरू होगा। इसके चलते एक माह तक हाईवे पर यातायात बाधित रहेगा। निर्माण के दौरान वाहनों का आवागमन सर्विस रोड से होगा।
लुधियाना से कोलकाता तक मालगाड़ी के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाया जा रहा है। हापुड़ के भी कई गांवों से होकर यह कॉरिडोर निकल रहा है। जिसमें निजामपुर तक लगभग काम पूरा हो चुका है। निजामपुर से हाईवे के दूसरी तरफ बनाए जा चुके पिलर को पुल बनाकर जोड़ना है। इसके लिए हाईवे-9 पर आठ मीटर ऊंचा पुल बनाया जाना है। शनिवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पिलखुवा के निजामपुर के निकट पुल बनाने का कार्य होना है। नेशनल हाइवे पर वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। इस दौरान वाहन सर्विस रोड से गुजरेंगे। कार्यदायी संस्था के डीजीएस आरके सिंह ने बताया कि स्टील गर्डर ब्रिज आठ मीटर ऊंचा होगा, ताकि वाहन आसानी से गुजर सकें। यह कार्य 18 मई तक पूरा होना है, लेकिन 19 अप्रैल से 10 मई तक आंशिक रूप से यह मार्ग कुछ समय के लिए बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों का डायवर्जन करते हुए सर्विस रोड से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के डायवर्जन से जाम लगने की संभावना
हापुड़ बाईपास से लेकर पिलखुवा के छिजारसी टोल तक एलिवेटेड रोड बना हुआ है। टोल प्रबंधक के अनुसार रोजाना इस रोड पर 40 से 45 हजार वाहन गुजरते हैं, ऐसे में सर्विस रोड पर यातायात संचालित करने के लिए गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को छिजारसी टोल से ही सर्विस रोड की तरफ डार्यवट करना होगा। पिलखुवा के अंदर से ये वाहन गुजरेंगे। इसके चलते जाम की संभावना भी बढ़ गई है।
कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पिलखुवा में जाम न लगे इसको लेकर पूरी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें