फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं सुनिश्चित: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन का पालन कराएं सुनिश्चित: डीएम
विज्ञापन

हापुड़। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने मतदान के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मचारी कोविड-19 की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंगे। सभी मतदान कार्मिक मास्क और गलब्स पहने रखेंगे। आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सभी मतदान कर्मी निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करेंगे।
वर्चुअल बैठक में डीएम अनुज सिंह ने कहा कि महिला मतदान कर्मिकों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निर्भीक होकर चुनाव सम्पन्न कराए। प्रत्येक पीठासीन अधिकारी यह सुनिश्चित कर ले, कि उन्हें मेडिकल किट उपलब्ध करायी गयी है, या नहीं। जो मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी कटवा रहे हैं। ऐसे कर्मचारी निर्वाचन सामग्री संबंधित बैग को निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाए। एक्सईएन विद्युत हापुड़ मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था बनाए रखें। एक्शन जल निगम पोलिंग बूथों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि नामांकन को लेकर बैरिकेटिंग करवा ली जाए, तथा विकास खंडों में भीड़ को नियंत्रण करने के पुख्ता इंतजाम रखे। सभी खंड विकास अधिकारी ग्रामवार समय सारणी बना दें। साथ ही मतदान केंद्रों पर स्थापित हैंडपंपों के पानी की सैंपलिंग की भी जांच कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी रिटर्निंग आफिसर से लगातार संपर्क में रहेंगे। मतदान कार्मिकों की वजह से कहीं पर भी कोई भी समस्या न आने पाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मतदान समाप्त होने पर मत पेटिका जमा होने के उपरांत महिला कर्मियों को बसों के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य पर पहुंचाया जाएगा। पोलिंग पार्टियों के मतदान के उपरांत लौट के आने पर उनकी टेस्टिंग कराई जाए। सभी पोलिंग बूथों पर प्रत्येक दो घंटे में सैनिटाइजेशन होता रहना चाहिए।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य से जुड़ा कोई भी व्यक्ति संक्रमित न होने पाए। 17 अप्रैल को नामांकन कराने आए 4 व्यक्तियों में से 2 को ही अंदर जाने की अनुमति दी जाए। बीएसए स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपना मोबाइल ऑन रखेंगे। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें