फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में रह रही नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279 - फोटो : Chris Oldham
विज्ञापन
ननिहाल में रह रही नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

हापुड़। ननिहाल में रह रही एक नाबालिग के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की। शोर सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग भांजी उसके पास रहती है। बुधवार दोपहर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मोहल्ला नवीकरीम निवासी दिलशाद उर्फ पाजी उसके घर में घुस आया। बच्ची को अकेली देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको जमकर पीटा। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। मगर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद भांजी को लेकर पीड़ित कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नाबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें