फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबास हापुड़: टीका उत्सव में लक्ष्य के 74 फीसदी ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
बुजुर्ग को कोरोना का टीका लगाने के बाद सर्टीफिकेट देती कोरोना योद्धा डॉ रश्मि मालिक. - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
शाबास हापुड़: टीका उत्सव में लक्ष्य के 74 फीसदी ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना महामारी में शासन के आदेश पर चले चार दिन के टीका उत्सव में हापुड़ पास हो गया है। लक्ष्य के सापेक्ष 74 फीसदी ने वैक्सीन लगवाई। 20 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 14,777 बूथों तक पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी बूथों पर लंबी कतार रहीं, जिसमें 3200 लोगों ने टीके लगवाए।
कोरोना की दूसरी से जिले में हालात बिगड़ रहे हैं। संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में शासन के आदेश पर 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव बनाया गया। जिले में चार दिन 44 बूथ लगाकर टीकाकरण किया गया। एक दिन में पांच हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था। पहले दिन 1735 लोगों ने टीका लगवाया। लेकिन अगले तीन दिन में लोगों ने टीका महोत्सव में बढ़ चढ़कर उत्सुकता दिखायी।
विज्ञापन

परिणाम यह रहा कि चारों दिनों में कुल 14,777 लोगों ने टीके लगवाए हैं, जो लक्ष्य के सापेक्ष 74 फीसदी है। ऐसे में जिले में टीका महोत्सव सफल हुआ है। महोत्सव के बाद बृहस्पतिवार को भी जिले में अस्पतालों के बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 3200 लोगों ने बढ़ चढ़कर टीका लगवाया।
वैक्सीन लगवाने वाले अजय त्यागी ने कहा कि कोरोना महामारी बेकाबू हो रही है। इससे बचने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। 45 साल से अधिक उम्र के लोग अवश्य ही खुद को टीका लगवाएं, ताकि सुरक्षित रह सकें।
गिरीश त्यागी ने बताया कि टीका लगवाने के बाद किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन जरूरी है। इसे लगवाने से कोरोना का प्रभाव कम होता है, साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
रश्मि ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ रहा है। इससे यदि बचना है तो देश के प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण करना होगा। सरकार द्वारा 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, अपना सहयोग दें।
श्यामेंद्र का कहना है कि कोरोना का टीका प्रभावी है, जिसके प्रयोग से महामारी को मात दी जा सकती है। लोग बढ़ चढ़कर वैक्सीनेशन कराएं और कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करें ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रेखा शर्मा ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगवाने से कोरोना का प्रभाव कम होता है। वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। महामारी से बचने को लोग टीकाकरण हर हाल में कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें