स्कूल बस में रखकर शराब बेचने का वीडियो वायरल
हापुड़। आंबेडकर जयंती पर ड्राई डे होने के बावजूद स्वर्ग आश्रम रोड पर एक स्कूल बस में रखकर शराब बेची गई। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस व आबकारी की टीम मामले की जांच में जुटी है।
वायरल हुई वीडियो में एक युवक स्कूल बस में शराब रखकर उसे लोगों को बेच रहा है। बस स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक देसी शराब के ठेके के बाहर खड़ी है। ठेके पर शराब खरीदने के लिए आने वाले लोगों को उक्त युवक बस से शराब ओवर रेट पर बिक्री कर रहा था। लोगों ने इसकी वीडियो बना ली। जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। मामले की सत्यता पता करने के बाद कार्रवाई आवश्यक रुप से कार्रवाई की जाएगी।