मतदाताओं को गिफ्ट के पैकेट बांटते चार पकड़े
हापुड़। गांव में प्रधान पद के एक दावेदार के पक्ष की ओर से मतदाताओं को लुभाने के लिए गिफ्ट बांटे जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घुंघराला निवासी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर ने थाना हाफिजपुर पुलिस को सूचना दी कि गांव घुंघराला में एक संभावित प्रधान पद प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए खजूर व अन्य गिफ्ट बांटे जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सामान वितरित करते गांव निवासी सलमान, शेरखान, महताब और जाने आलम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मिनी ट्रक में ग्रामीणों को देने के लिए सामान से भरे थैल रखे हुए थे। प्रत्येक थैले में एक लोटा, खजूर, चुनाव प्रचार संबंधी कैलेंडर व अन्य सामान था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।