फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में शनिवार रात कोतवाली पुलिस की गिरफ्त से दुष्कर्म का आरोपी भाग गया। आरोपी को छुड़ाने के लिए कुछ लोगों ने पुलिस को घेर लिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूल गए। मामले में छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव सलाई निवासी अनवार वर्ष 2019 से दुष्कर्म के मामले में वांछित है। वर्तमान में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। काफी समय से अनवार कोर्ट में पेश नहीं हुआ था। इसके बाद कोर्ट ने अनवार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। इसके बाद जदीद चौकी प्रभारी मनोज सहरावत, उपनिरीक्षक दिलशाद अहमद ने पुलिसकर्मियों के साथ गांव सलाई पहुंच गए। बताया जाता है कि पुलिस ने अनवार को दबोच लिया, लेकिन इसी बीच गांव में जाग हो गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। इस दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि अनवार के परिजन व कुछ ग्रामीणों ने फरार होने में उसकी मदद की है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ लोगों ने अनवार को भगाने में सहायता की थी। पुलिस के कार्य में बाधा डालने के मामले में थाना देहात पुलिस ने गांव सलाई निवासी अनवार, इंतजाम, नदीम, कलुवा, आतिफ, राशिद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस की कार्यशैली की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें