फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोयमी में स्टोर का ताला तोड़कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोयमी में स्टोर का ताला तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन

हापुड़। गांव दोयमी स्थित सेनेटरी स्टोर का ताला तोड़कर चोर सामान और नकदी चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव दोयमी निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि गांव में ही उनका सेनेटरी स्टोर है। रात के समय चोर स्टोर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने स्टोर के गल्ले से नकदी व एलईडी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व वाइफाई डिवाइस चोरी कर ली। सुबह पीड़ित स्टोर पर पहुंचा तो उसने ताले टूटे देखकर अन्य ग्रामीणों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन कर साक्ष्य एकत्र किए। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि अब गांवों में भी चोर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। पुलिस को गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें