फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्रों पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्रों पर नजर रखेंगे नोडल अधिकारी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के गेहूं की थ्रेसिंग शुरू होने के साथ ही क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है। सोमवार को छह सौ क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर जिला विपणन अधिकारी ने टीम के साथ केंद्रों का निरीक्षण कर दिशानिर्देश दिए गए। साथ ही शासन के आदेश पर खरीद की निगरानी के लिए नोडल तैनात कर दिए हैं।
जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती की जाती है। इस बार 47 हजार हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बुवाई हुई है। फसल की थ्रेसिंग अब शुरू हो गई है। शासन के आदेश पर एमएसपी पर गेहूं की खरीद के लिए जिले में 31 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार से केंद्रों पर गेहूं की आवक शुरू हुई। पहले ही दिन 600 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शासन के आदेश पर डीएम अनुज सिंह द्वारा समस्त खरीद केंद्रों पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए हैं। साथ ही शासन ने खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त अनिल कुमार को हापुड़ का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सोमवार को जिला विपणन अधिकारी सुरेश यादव ने टीम के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा, साथ ही आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर पानी, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें