फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन

हापुड़। जिले के 31 क्रय केंद्रों पर आज से गेहूं की खरीद शुरू होगी। इस बार जिले में पहली बार ई-पॉप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीनों से गेहूं की खरीद की जाएगी। बुधवार को अधिकारियों द्वारा क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
जिले में गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शासन से गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन विपणन विभाग ने 31 केंद्रों को गेहूं खरीद के लिए प्रस्तावित किया है। वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। जिला विपणन अधिकारी सुरेश कुमार ने बुधवार को कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में इस बार 31 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के छह, पीसीएफ के 22, एफसीआई के दो और मंडी समिति द्वारा एक केंद्र खोला गया है। जिसमें गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में 12, धौलाना में सात, हापुड़ में आठ और धौलाना में पांच गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस बार किसान के साथ उसके परिवार के एक अन्य सदस्य को भी आधार नंबर के साथ ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है। किसानों को खरीद के लिए ऑन लाइन टोकन दिया जाएगा। राजस्व गांवों को क्रय केंद्रों से संबद्ध किया जाएगा। खेतों में गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। इसके लिए क्रय केंद्र भी खरीद के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार जिले के सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीनों से गेहूं खरीदा जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसान के साथ उसके परिवार का एक सदस्य भी उसकी गैर मौजूदगी में क्रय केंद्र के ई-पॉप मशीन पर अंगूठा लगाकर अपना गेहूं बेच सकेगा। गेहूूं खरीद के लिए बारदाने की कमी नहीं होगी। फिलहाल शुरुआती खरीद के लिए 60 हजार बोरे विभाग में उपलब्ध हैं और बुलंदशहर से 1.80 लाख बोरे मंगवाये गए हैं। जिले में गेहूं खरीद के लिए 2.40 लाख बोरों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें