फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
अस्पताल में हंगामा करते मृतक महिला के परिजन। - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा से थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव महमूदपुर पति के साथ बाइक पर लौट रही बाइक सवार महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। जबकि अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बाबूगढ़ के गांव महमूदपुर निवासी राजू अपनी पत्नी ललिता के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार को पिलखुवा से घर लौट रहा था। राजू के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर बाइपास के निकट किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए, लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था। पति हादसे में बिल्कुल सही सलामत है और पत्नी की मौत हो गई है। ऐसे में महिला की हत्या की गई है। मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया गया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस संबंध में मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें